फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न मशीनों का सत्यापन, न ही वस्तुओं पर अंकित मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। शहर में घटतौली और ओवर रेटिंग के खिलाफ बाट-माप विभाग की टीम ने यमुना कॉलोनी और राजपुर रोड स्थित चार प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान कहीं बिना सत्यापन की मशीनें पाई गई तो किसी पर वस्तुओं पर सूचनाएं और दाम अंकित नहीं थे। इस पर विभागीय अधिकारी ने प्रतिष्ठानों का चालान करते हुए दोबारा गड़बड़ी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधिक माप विज्ञान (बाट-माप) विभाग के संयुक्त नियंत्रक कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने करनपुर क्षेत्र में दस प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। उसके बाद यमुना कॉलोनी स्थित रोहन मोटर्स (मारुति शोरूम) में गाड़ी में लुब्रीकैंट डालने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे डिस्पेंसर का सत्यापन नहीं पाया गया। रस्तौगी जनरल स्टोर पर विभिन्न पैकेजों पर पूरी सूचनाएं अंकित नहीं पाई गई। इसके बाद टीम राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर के शोरूम में पहुंची तो वहां बिल पर सोने का मूल भाव (24 कैरट) अंकित नहीं पाया गया। साथ ही टैग पर पूर्ण सूचनाएं भी नहीं थी। इसके अलावा कुमार स्टोर्स में विभिन्न कंपनियों के उत्पादों पर पैकेज वस्तु नियमावली-2011 के प्रावधानों के अंतर्गत सूचनाएं अंकित नहीं मिली। इसके अलावा यहां स्टोर के कांटे का सत्यापन भी नहीं हुआ था। इस पर अधिकारी ने शोरूम और स्टोर का चालान करते हुए दोबारा गड़बड़ी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। टीम में वरिष्ठ निरीक्षक अमित कुमार, वरिष्ठ निरीक्षक अमित कुमार प्रवीन नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें