फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से चलेगा डायरिया नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डायरिया के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य महकमा 22 जुलाई से 31 अगस्त तक अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान प्रदेशभर में 12 लाख बच्चों के लिए 19 लाख ओआरएस पैकेट बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा जिंक की गोलियां भी बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव सभागार में मंगलवार को हुई राज्य समन्वय समिति की बैठक में डायरिया नियंत्रण को लेकर अभियान पर मंथन किया गया और संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा गया। नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर युगल किशोर पंत ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के 12 लाख बच्चों को ओआरएस पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित की जाएंगी। इसके लिए 19 लाख ओआरएस के पैकेट और 32.70 लाख जिंक की गोलियों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान स्कूलों में प्रार्थना के वक्त बच्चों को हाथ धोने, गंदे हाथों से खाना न खाने आदि से नुकसान की जानकारी दी जाएगी। एनएचएम की डायरेक्टर डॉ. अंजलि नौटियाल ने बताया कि ओआरएस बांटने के लिए कॉर्नर बनाए जाएंगे। यहां पर ओआरएस का घोल बनाने और जिंक की गोलियों के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। मदरसों में ऊर्दू भाषा में जानकारी लिखी जाएगी। प्रभारी अधिकारी एनएचएम कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पांच वर्ष से कम के बच्चों में मृत्यु का 10 फीसदी कारण डायरिया होता है। पिछले साल 88 फीसदी ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए थे। इस साल यह लक्ष्य 90 फीसदी या इससे ऊपर प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें