फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल डगर : बीए में एक सीट पर चार, बीएससी में पांच दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में नए सत्र के दाखिलों की डगर मुश्किल हो गई है। कॉलेज में 650 सीटों के लिए 3011 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। बुधवार को दाखिलों की पहली मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन

एसजीआरआर कॉलेज प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि कॉलेज में बीए की 250 सीटों के लिए 1313 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यानी एक सीट पर पांच से अधिक दावेदार हैं। वहीं, बीएससी की 400 सीटों के लिए 1698 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यानी एक सीट पर चार से अधिक दावेदार हैं। प्रो. बौड़ाई ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे तक पहली मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट के हिसाब से 10 जुलाई से दाखिले शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

गत वर्ष यह थी पहली कटऑफ
बीए 73.20 प्रतिशत
बीएससी पीसीएम 86.33 प्रतिशत
बीएससी पीएमजी 77.67 प्रतिशत
बीएससी सीबीजेड 75 प्रतिशत
बीएससी जीबीजेड 65.67 प्रतिशत

यहां देखें मेरिट लिस्ट : http://www.sgrrcollege.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें