फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से घरों की छतें उड़ीं, बिजली लाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून में सोमवार देर रात आई आंधी और बारिश से भीमावाला क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। कई घरों और गोशालाओं की छतें उड़ गईं। साथ ही कई जगहों पर पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर जा गिरे। इससे गांव की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। पीड़ित परिवारों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं, बिजली गुल होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही।
विज्ञापन

क्षेत्र में देर रात करीब डेढ़ घंटे आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। क्षेत्र में झमाझम हुई बारिश से किसानों के चेहर खिल गए। वहीं आंधी से मासूम, गोविंद, रामपाल पुत्र जात्ति, रामपाल पुत्र फत्तू, ज्योति प्रसाद और निखिल के कच्चे घरों और गोशाला की छतें उड़ गईं। इससे यहां रखा हजारों का सामान बारिश में भीग कर बर्बाद हो गया। लोगों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ी। घर क्षतिग्रस्त होने के कारण पीड़ित परिवारों को खुले आसमान के नीचे रात काटनी पड़ी। आंधी में पेड़ टूटकर गिरने से भीमावाला में करीब आठ बिजली के खंभे भी धराशाई हो गए। इससे पूरे भीमावाला गांव की बिजली गुल हो गई। देर शाम तक कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के काम में जुटे रहे। वहीं, यूपीसीएल के सहायक अभियंता राजपाल सिंह ने बताया कि आंधी से बिजली लाइन को खासा नुकसान पहुंचा है। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि मामले में नायब तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें