फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। सूब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को मसूरी स्थित सेंट जार्ज स्कूल में आगाज हो गया। प्रतियोगिता का पहला मैच सेंट जार्ज कॉलेज और सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें सेंट जार्ज कॉलेज ने 5-0 से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच सेंट जोसेफ कॉलेज इलाहाबाद एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। सेंट जोसेफ कॉलेज इलाहाबाद ने मैच को 5-1 से जीत लिया। तीसरे मैच में सेंट जोसेफ एकेडमी देहरादून की टीम ने सेठ एमआर जयपुरिया लखनऊ को 4-0 के अंतर से हराया। वहीं, चौथे मुकाबले में सेठ आनंदराम जयपुरिया लखनऊ ने लखनऊ पब्लिक स्कूल को 7-1 के अंतर से शिकस्त दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी वीएस पंवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेने के साथ ही खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैफरी की भूमिका सतीश, प्रवीण, अभिषेक, दीपक, आनंद थापा, रोहन चमोली, पंकज राणा एवं करण सिंह ने निभाई। आयोजकों ने बताया कि सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता देश की प्रतिष्ठित इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता है, जिसे भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी की स्मृति में 1960 से देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा रहा है। इस बार प्रतियेागिता की मेजबानी की जिम्मेदारी मसूरी स्थित सेंट जार्ज स्कूल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें