फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघ ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासगनर।
विज्ञापन

किसानों और बिन्हार क्षेत्र से जुड़ी नौ सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संघ ने मांगों के समर्थन में उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा।
ब्लॉक मंत्री राजेंद्र सिंह धीमान ने कहा कि सिंचाई के साधन नहीं होने से क्षेत्र में 70 प्रतिशत खेतीबाड़ी बारिश पर निर्भर है। फसलों को जंगली जानवर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कारण काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही थी, लेकिन आज तक दूध का कोई समर्थन मूल्य घोषित नहीं हो सका है। उन्होंने दूध का समर्थन मूल्य 50 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की। कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने चुनाव के समय किसानों को बिना ब्याज के कृषि ऋण उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, लेकिन इस दिशा में भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सिंचाई के लिए नहरें और ट्यूबवेल स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि बिन्हार के मटोगी, मदर्सू, फलेर, पस्टा, बावनधार क्षेत्र में न सिंचाई सुविधा है और न ही पशु चिकित्सालय। पशुपालकों को दवाइयों के लिए 35 किमी दूर विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं, उपजिलाधिकारी ने काश्तकारों को मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष स्वरूप सिंह तोमर, जगदीश्वर चौहान, दौलत सिंह, अरविंद तोमर, सूरत सिंह तोमर, सुनील तोमर, भगवान सिंह, अतर सिंह, पूरण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें