फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों तहसीलों में स्थापित की 10 बाढ़ चौकियां, कंट्रोल रूम बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासगनर।
विज्ञापन

कालसी। जौनसार बावर में मानसून को देखते हुए तहसील प्रशासन चौकस हो गया है। प्रशासन ने तीनों तहसीलों में मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन की ओर से कालसी, चकराता और त्यूनी में कुल 10 बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं हैं। साथ ही विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।
त्यूनी, चकराता और कालसी तहसील क्षेत्र के ज्यादातर गांव बेहद संवेदनशील हैं। इन क्षेत्रों में मानसून के दौरान अक्सर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना रहता है। ऐसे में जिला प्रशासन ने त्यूनी में पांच, चकराता में दो और कालसी में तीन बाढ़ चौकियों की स्थापना की है। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया की वर्षा काल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कालसी तहसील के अंतर्गत साहिया, कालसी और जुड्डो, चकराता तहसील के अंतर्गत लाखामंडल, क्वानू और त्यूनी तहसील क्षेत्र के त्यूनी, अटाल, हनोल, सावड़ा और छजाड़ में बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं। सभी बाढ़ चौकियों को आपदा राहत से संबंधित उपकरण और सामग्री भी उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी मानसून में बंद सड़क खोलने के लिए जेसीबी तत्पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिक्षा विभाग को भी क्षतिग्रस्त और खस्ताहाल स्कूलों से छात्रों को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

----
रात को सावधानी से करें सफर
मानसून को देखते हुए तहसील प्रशासन ने लोगों से रात के समय पहाड़ी रास्तों पर सफर के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी है। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि जौनसार बावर क्षेत्र के हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर इच्छाड़ी और कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के पास अक्सर मलबा और बोल्डर पत्थर गिरते रहते हैं। बरसात में उक्त स्थान ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को उक्त मार्ग पर सफर करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

----
कंट्रोल रूम से ले सकते हैं मौसम की जानकारी
डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया की मौसम की जानकारी तीनों तहसीलों में खुले कंट्रोल रूम से भी ली जा सकती है। कोई भी कंट्रोल रूम में फोन कर मौसम संबंधी ताजा जानकारी प्राप्त कर सकता है।
----
इन नंबरों पर करें संपर्क
कालसी- 01360-276155
चकराता- 9259105550
त्यूूनी- 01360-285296
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें