फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजेवीएनएल कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासगनर।
विज्ञापन

परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर में जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) के आवासों की मरम्मत की मांग के समर्थन में हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लॉइज यूनियन का धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
बीते 27 जून से कर्मचारी मांग के समर्थन में डाकपत्थर स्थित निगम के जनपद अनुरक्षण खंड (डिविजन) में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियन के मंडल सचिव संजय सिंह राणा ने कहा कि हर साल निगम प्रबंधन द्वारा डिविजन को भारी बजट मुहैया कराया जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारी मरम्मत के नाम पर महज लीपापोती करवा रहे हैं। बरसात में घरों की छत टपकने लगती हैं। नालियों का पानी घरों में घुस जाता है। लंबे समय से कर्मचारी अनुरक्षण कार्य की मांग कर रहे हैं लेकिन, उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

धरना देने वालों में पोस्कांत शर्मा, राजेश चौहान, जगदीश जोशी, राजेंद्र चौहान, जितेंद्र कश्यप, राजेंद्र कापड़ी, धर्म सिंह धामी, महिपाल सिंह रावत, नर सिंह, पंकज नैथानी, गोविंद सजवाण, यशवंत कुमार, दुर्गा पाठक, सुनील कुमार, मंगल सिंह, बाबू राम, स्नेह कुमार, हरीश, जागीर राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

---
कर्मचारी नेताओं पर बदसलूकी का आरोप
विकासनगर। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन ने कर्मचारी नेता संजय सिंह राणा और पोस्तकांत शर्मा पर जनपद अनुरक्षण कार्यालय डाकपत्थर में तैनात संविदाकर्मी सुरेश तोमर के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। संगठन ने मामले की शिकायत महाप्रबंधक (यमुना वैली) से की है। महाप्रबंधक को भेजे शिकायती पत्र में संगठन के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बीते 26 जून को कर्मचारी नेता पोस्तकांत शर्मा और संजय सिंह ने कार्यालय में घुस कर संविदाकर्मी के साथ बदसलूकी की। कहा यदि निगम प्रबंधन दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें