ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
70वें चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ अकाउंट ऑफ इंडिया संस्थान की शाखा की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 71 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में डीजीपी अनिल रतूड़ी ने मुख्य अतिथि की तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश में सीए की अहम भूमिका है। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें 71 लोगों ने रक्तदान किया। संस्थान की शाखा के अध्यक्ष सीए रजत शर्मा ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र के विकास में सीए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के उपलक्ष पर शाखा की ओर से पौधरोपण करने के साथ ही सफाई अभियान चलाया गया था। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘गौरिया एक प्रयास’ संस्था के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।