फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से ठप पड़ी ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

जौनसार बावर सहित पछवादून में दुर्घटना होने पर आकस्मिक सुविधा मुहैया कराने वाले सीएचसी परिसर में स्थित ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं एक माह से पूरी तरह ठप पड़ी हुई हैं। सेंटर में तैनात एकमात्र आर्थोसर्जन की ड्यूटी प्रशासन ने चारधाम यात्रा में लगाई हुई है। इससे सेंटर की ओपीडी ठप हो गई है। हड्डी संबंधी रोगों के उपचार के लिए मरीजों को देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है।
दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील परगने जौनसार बावर सहित पछवादून और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएचसी विकासनगर में ट्रामा सेंटर का निर्माण किया गया था। दो वर्ष पूर्व एक आर्थोसर्जन की नियुक्ति के बाद सेंटर मरीजों को उपचार की सुविधा देने लगा था। सेंटर में मौजूद चिकित्सक की तैैनाती एक माह पूर्व चारधाम यात्रा में लगा दी गई। इससे सेंटर से मिलने वाली सुविधाएं ठप हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विकासनगर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में तैनात आर्थोसर्जन को चारधाम यात्रा ड्यूटी से मुक्त करने के लिए सीएमओ कार्यालय के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें