फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जेसीबी, एक डंपर व चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ अभियान के दौरान बुधवार देर रात अलग अलग जगहों पर की गई तहसील प्रशासन की टीम ने दो जेसीबी सहित पांच अन्य वाहन सीज किए। एसडीएम ने बताया कि वन विभाग, तहसील प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित जुर्माने की राशि अदा करने के बाद वाहनों को छोड़ा जाएगा।
एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि बुधवार देर रात जस्सोवाला क्षेत्र में आसन नदी पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान नदी में चल रही दो जेसीबी व एक डंपर को सीज किया गया। इसके बाद टीम ने ढकरानी क्षेत्र में कार्रवाई की गई, जहां उप खनिज चुगान कर ले जा रही दो ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दीं। प्रशासन की टीम को देखकर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक भागने लगे लेकिन, टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर भीमावाला क्षेत्र से सीज किए गए। उन्होंने बताया कि अवैैध खनन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की जाएगी, जो देर रात तक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
भंडारण की आड़ में अवैध खनन का आरोप
भीमावाला में आवंटित भंडारण की आड़ में अवैध खनन करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भंडारणकर्ता की ओर से यमुना से खुलेआम रेत बजरी का चुगान किया जा रहा है, जिसे बाहरी प्रदेशों से आया हुआ दिखाया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में नूर हसन, मो. राशिद, सोनू, निशाद, विभोर गुप्ता, इखलाक, गय्यूर और हाशिम शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें