फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रू वांडरर प्रतियोगिता में टॉप 12 में पहुंची दून की सांझी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रू वांडरर प्रतियोगिता में टॉप 12 में पहुंची दून की सांझी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अमेरिकन रैंगलर कंपनी की ओर से आयोजित ट्रूू वांडरर प्रतियोगिता में दून की सांझी रावत ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सांझी उत्तराखंड से एकलौती प्रतिभागी हैं। उन्होंने बताया कि पांच दिन की यात्रा रोमांच से भरपूर थी। खुली सड़क और यात्रा के प्रेमियों के लिए यह एक लोकप्रिय प्रतियोगिता है। सांझी के पांच दिवसीय यात्रा में उनकी माता रश्मि रावत पार्टनर बनीं। प्रतियोगिता में सांझी ने टॉप 12 फाइनलिस्ट में जगह बना ली है।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ, नत्थनपुर निवासी सांझी के पिता सत्यपाल सिंह रावत ने बताया कि हर साल अमेरिकन कंपनी रैंगलर की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें दुनियाभर के लोग प्रतिभाग करते हैं। इस साल 14 से 18 जून तक हुई इस प्रतियोगिता में लगभग 11 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय यात्रा के बाद प्रतिभागी को ट्रूू वांडरर की टीम के साथ रोचक और प्रेरक कहानियां, तस्वीरें व वीडियो को साझा करना पड़ता है। जिसके बाद प्रतियोगिता के विजेता घोषित करने के लिए ऑनलाइन वोटिंग की जाती है। रावत ने अपील करते हुए कहा कि 28 जून तक उनकी बेटी के पक्ष में वोट किया जाए। सांझी दून मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं।
विज्ञापन

यहां करें वोटिंग www.wrangler-ap.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें