फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 तक सत्यापन नहीं कराया तो रुक जाएगी छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
10 तक सत्यापन नहीं कराया तो रुक जाएगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। समाज कल्याण विभाग की ओर से किए जा रहे भौतिक सत्यापन के दौरान टीम को विभिन्न शिक्षण संस्थान में 1600 छात्र-छात्राएं मौके पर नहीं मिले हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारी ने कहा है कि अगर छात्र-छात्राओं ने 10 जुलाई तक सत्यापन नहीं कराया तो उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, छात्रवृत्ति घोटाला उजागर होने के बाद अब समाज कल्याण विभाग दशमोत्तर छात्रवृत्ति वितरण में एहतियात बरत रहा है। जिले में सहायक समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के नेतृत्व में खंड सहायक समाज कल्याण अधिकारियों की टीम अपने-अपने खंडों में कॉलेजों से आए आवेदनों की जांच कर रहे हैं। इसमें आवेदन करने वाले हर छात्र की पात्रता की जांच की जा रही है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद अंतिम जांच जिलाधिकारी की निगरानी में अन्य विभागीय अधिकारियों से भी कराई जाएगी। जिले में वर्ष 2018-19 में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से छात्रवृत्ति के लिए करीब 9000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भौतिक सत्यापन के दौरान टीम को विभिन्न शिक्षण संस्थान में 1600 छात्र-छात्राएं नहीं मिले। ऐसे में उनका सत्यापन नहीं हो पाया। बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत ने कहा कि अगर 10 जुलाई तक इन छात्र-छात्राओं ने सत्यापन नहीं कराया तो उन्हें छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें