फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस कूच कर रहे 108 सेवाकर्मियों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बकाया वेतन और नई कंपनी में समायोजित करने की मांग को लेकर करीब दो महीने से आंदोलनरत 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा और खुशियों की सवारी के कर्मचारियों ने मंगलवार को विधानसभा की कूच कर दिया। हालांकि परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल से निकलते ही पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक दिया। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने किसी को आगे जाने नहीं दिया।
आपातकालीन एंबुलेंस सेवा और खुशियों की सवारी सेवा से हटाए गए कर्मचारी समायोजन और बकाया वेतन भुगतान को लेकर लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके अभीतक कोई समाधान नहीं निकल सका है। मंगलवार को उत्तराखंड 108 एवं फील्ड कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर जुटे और विधानसभा की ओर कूच कर दिया। कर्मचारियों के विधानसभा कूच करने की जानकारी होते ही पुलिस ने बैरियर लगाकर सभी को रोक दिया। इस बात को लेकर कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने कर्मचारियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान एक कर्मचारी बेहोश हो गया, लेकिन सहयोगियों के पानी पिलाने के बाद उसे होश आ गया। उत्तराखंड 108 एवं फील्ड कर्मचारी संघ के सचिव विपिन जमलोकी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कामगार घोषित करने, न्यूनतम वेतनमान 18 हजार रुपये करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने भी मंगलवार को विधानसभा कूच किया। आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के बैनर तले विस कूच कर रहीं को आशाओं को पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले बेरिकेडिंग पर रोक दिया। इस दौरान महिला सुरक्षाकर्मियों व आशा कार्यकत्रियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस मौके पर आशाओं ने प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। आशाओं पर कार्य का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद इसके आशाओं को बहुत कम मानदेय दिया जाता है। इस दौरान सुनीता चौहान, सीमा पाल, ममता यादव, नीलम, प्रतिभा, यशोदा, रेखा, नीरू, अनीता पंवार, लक्ष्मी नेगी, शांति देवी, सावित्री, कलावती चन्दोला, सुनीता जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें