ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ह्युमेन सोसायटी इंटरनेशनल इंडिया ने ‘अभय संकल्प’ अभियान के तहत कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। अभियान में विधायक और नगर निगम के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
‘अभय संकल्प’ अभियान का शुभारंभ रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विनयशंकर पांडे ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लोगों को पशुओं के प्रति अपना प्रेम दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। संस्था के वरिष्ठ निदेशक राहुल सहगल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पशुओं और लोगों के लिए शांतिपूर्ण वातावरण बनाना है। साथ ही लोगों को पशुओं से होने वाली बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ ही दून की कॉलोनीवासी मौजूद रहे।