फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे की जमीन के सदुपयोग की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे की जमीन के सदुपयोग की कवायद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रिस्पना पुल के पास टैक्सी स्टैंड को अजबपुर आरओबी के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है। शनिवार को जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन और एसएसपी ने संबंधित विभागों अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान इस योजना को अमल में लाए जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही मोहकमपुर, बल्लुपुर, बल्लीवाला और आईएसबीटी के दोनों फ्लाईओवर के नीचे की भूमि का निरीक्षण कर यहां अन्य कामों की संभावनाएं तलाशी गईं।
विज्ञापन

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि आईएसबीटी के बड़े फ्लाईओवर के नीचे स्मार्ट पार्किंग की जा रही है। अब भी वहां पर काफी स्थान बचा हुआ है। इसके अलावा नए फ्लाईओवर के नीचे जमीन को भी अन्य कामों के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। टीम ने अजबपुर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के नीचे जमीन के इस्तेमाल की संभावनाओं को भी देखा। एसएसपी ने बताया कि रिस्पना पुल के किनारे टैक्सी स्टैंड से वहां पर भीड़भाड़ रहती है। लिहाजा, इसे आरओबी के नीचे शिफ्ट करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही फ्लाईओवरों के नीचे नगर निगम के स्टोर, अन्य अस्थाई दफ्तर आदि बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। मोहकमपुर आरओबी के नीचे पुलिस ने अपने लिए जमीन लेने पर जोर दिया है, ताकि यहां पुलिस बूथ आदि बनाकर पुलिसकर्मियों के बैठने की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें