फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी की शानदार जीत, हरियाणा को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी की शानदार जीत, हरियाणा को दी शिकस्त
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। क्रांति देवी स्मृति बालिका वरदान चैंपियन ट्रॉफी में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले में नीलम की शानदार अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत हल्द्वानी ने हरियाणा को 64 रनों से हरा दिया। जबकि दूसरे मुकाबले में हाईलैंडर एकेडमी की टीम ने मेरठ को 69 रनों के अंतर से शिकस्त दी।
प्रेमनगर स्थित रामराज क्रिकेट एकेडमी में पहले बल्लेबाजी करते हुए हल्द्वानी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 158 रन बनाए। ओपनर नीलम ने 58 गेंदों में ताबड़तोड़ 77 रनों की पारी खेली। इते ने 47 और संध्या ने 22 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी हरियाणा की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। मंजू (20) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। हल्द्वानी की काजल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर पांच और रेखा ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हाईलैंडर एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 169 रन बनाए। रीना ने 36 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। प्रीती ने 38, अंकिता ने 34 और मेघा ने 18 रन बनाए। मेरठ की खुशी ने दो और नेहा व सपना ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम तीन विकेट खोकर 100 रन ही बना सकी। मुन्नी ने 32, आशी ने 27 व नेहा ने 13 रन बनाए। हाईलैंडर की नेहा ने दो और सपना ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें