फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित योग से जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन संभव
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वन अनुसंधान संस्थान में योग किया गया। योगाचार्य प्रेम जी की देखरेख में भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक समेत तमाम वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के महानिदेशक डॉ. एससी गैरोला ने कहा कि नियमित योग से जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक एएस रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में लोग योग कर रहे हैं। यह भारत की बहुत बड़ी देन है। पाश्चात्य देशों को भी अब योग का महत्व समझ में आ गया है। निदेशक एएस रावत ने कहा कि योग हमें स्वस्थ बनाने के साथ ही रोगों से मुक्ति दिलाने में भी अहम भूमिका अदा करता है। ऐसे में हर व्यक्ति को योगाभ्यास दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि आज योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। हमारे पूर्वजों ने योग का महत्व 5000 ईसा पूर्व ही समझ लिया था। इस अवसर पर प्रतिभागियों के बीच जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से पोस्टरों व चित्रों के माध्यम से योगाभ्यास और इसके लाभों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें