फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरसाती नालों पर हो रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जहां कार्य शुरू नहीं हुए हैं, वहां बाढ़ सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कैंचीवाला को शंकरपुर से जोड़ने वाले रपटे का निरीक्षण किया। रपटा पिछले साल बरसात में पूरी तरह बह गया था, इससे आवागमन भी बंद हो गया था। बरसात में रपटे पर पानी आने से उसका रुख बस्ती की ओर होने का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही पानी के खेतों की ओर मुड़ने से भू कटाव का भी खतरा बना हुआ है। जिला नियोजन समिति के सदस्य यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान ताराचंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखदेव फर्सवाण सहित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से रपटे की मरम्मत कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक ने लोनिवि अधिकारियों को मौके पर बुलाकर रपटे के मरम्मत कार्य का प्राक्लन तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बरसात में आवागमन बहाल रखने के लिए रपटे में आने वाले पानी का रास्ता फौरी तौर पर बदलने के निर्देश दिए। साथ ही विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी सभी बरसाती नालों पर सुरक्षा कार्य बरसात से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एसडीओ एमएस पुंडीर, टीसी पंत, ऋषिपाल सिंह, मनोहर, आनंद पंवार, धीर सिंह, महिपाल सिंह, राम सिंह, राकेश पंवार, सुरेश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें