फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। वह घर-घर जाएं और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे।
विज्ञापन

सनातन धर्म मंदिर में आयोजित बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा की। वहीं आगामी पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव में हार के लिए जो भी कमियां रही हों उसे दूर करें और पंचायत चुनाव में जीत के लिए एकजुट प्रयास करें। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य दोनों ही सरकारों ने रोजगार, महंगाई पर रोक आदि तमाम मसलों पर लोगों को गुमराह करने का काम किया है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर, कालसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, श्याम दत्त वर्मा, दीवान सिंह तोमर ,अनिता निराला, रेखा चौधरी, मंजुला तोमर, टीकम सिंह, माया सिंह, उमादत्त जोशी, जयपाल सिंह, परमानंद शर्मा, आनँद सिंह तोमर, वीरेँद्र सिंह रावत, सुरेंद्र चौहान श्याम सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें