फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन व पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर नगर कांग्रेस कमेटी ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर मंथन किया गया। संगोष्ठी के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएचसी विकासनगर में मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि भले ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार हो, लेकिन कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास और विकास की सोच अभी भी आम जनता को कांग्रेस से जोड़े हुए है। कहा कि जनता के हितों की रक्षा और संविधान की रक्षा करने के लिए कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संगठन को मजबूत करते हुए पंचायत चुनावों की तैयारी में जुुटना होगा। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया है। इस बार लोकतंत्र की पहली सीढ़ी पंचायत से अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए कांग्रेस एक बार फिर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय जैन, जिला उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, विकास शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कुसुम कौशल, शशि चौहान, पूनम तोमर, रेशमा अंसारी, यश शर्मा, मुनीर अहमद, नितिन वर्मा, राजीव शर्मा, सदाकत अली जैदी, साहिल पठान, साजिद अली, भुवन पंत, मनोज चौधरी, बेलीराम ठाकुर, मोहित कश्यप, कमल थापा, प्रशांत, अश्वनी, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें