फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक शिलालेख मार्ग पर नहीं कूड़ेदान की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी। ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व के स्थल अशोक शिलालेख को जाने वाले मार्ग पर कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी से अटे पड़े इस मार्ग पर पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जबकि, कई बार लोग यहां खुले में शौच के लिए भी जा रहे हैं। बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण यहां आने वाली महिलाएं अक्सर बच्चों को इसी मार्ग पर खुले में शौच कराती हैं। कालसी बाजार में फैली गंदगी को अशोक शिलालेख जाने वाले मार्ग पर डाले जाने से यहां दुर्गंध रहती है। इस मार्ग से अशोक शिलालेख, इंदिरा कॉलोनी, जोकला, व्यासनहरी, रूहाड़ा, खान बस्ती आदि इलाके जुड़े हुए हैं। मुख्य बाजार में कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं होने से व्यापारी और आसपास की बस्तियों के लोग इसी मार्ग पर कूड़ा डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सरदार सिंह, प्रताप सिंह, रमेश सिंह, श्याम सिंह, सुरतो देवी का कहना है कि मार्ग पर फैली गंदगी से अशोक शिलालेख जोन वाले पर्यटकों को परेशानी होती है। लोगों ने बाजार सहित शिलालेख मार्ग पर कूड़ेदान की व्यवस्था करने और बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग प्रशासन से की है। उधर, इस मामले में एसडीएम कालसी डॉ. अपूर्वा सिंह का कहना है मार्ग पर अभियान चलाकर गंदगी साफ कराई जाएगी और ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि यहां कोई कूड़ा न फेंके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें