फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘बंक’ नहीं मार पाएंगे कूड़ा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कूड़ा उठान में लगे वाहन अब ‘बंक’ नहीं मार पाएंगे। इसके लिए सभी कूड़ा वाहनों को जीपीएस से लैस करके नगर निगम में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी द्वारा नगर निगम परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम का उद्घाटन मंगलवार को मेयर सुनील उनियाला गामा ने किया।
इस अवसर पर मेयर गामा ने कहा कि कंट्रोल रूम बनने से कूड़ा उठान में आने वाली समस्याएं दूर होंगी। कंपनी के प्रोजेक्ट हेड मोहित द्विवेदी ने दावा किया कि नंबर (9759900411) पर शिकायत के 24 घंटे के भीतर कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाएगा। सभी वाहन जीपीएस से लैस हैं। शिकायती नंबर पर शिकायत आने या कूड़ेदानभर जाने पर वाहन चालक को कंट्रोल रूम से जानकारी दी जाएगी। इसके बाद कूड़ा वाहन कूड़ेदान को ट्रांसफर सेंटर तक पहुंचाएंगे। इसके बाद कूड़ा शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, अमृत नोडल अधिकारी आशीष कठैत, रमेश चौहान, वाणी विलास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कारगी स्थित ट्रांसफर सेंटर का शिलान्यास
मेयर सुनील उनियाल गामा ने मंगलवार को कारगी बाईपास स्थित कूड़ा ट्रांसफर सेंटर का शिलान्यास किया। चेन्नई एमएसडब्ल्यू कंपनी के प्रोजेक्ट हेड मोहित द्विवेदी ने बताया कि कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पांच महीने में तैयार होगा। इसमें करीब 150 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना एकत्र होगा, जिसे कंटेनर के जरिये शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा इंदिरानगर और धौरण में भी कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डस्टबिन उठाने के लिए पहुंचे दो वाहन
नगर निगम में मंगलवार को 300 डस्टबिन उठाने के लिए दो बड़े रिफ्यूज कॉम्पेक्टर वाहन पहुंचे। इन वाहनों के आने से कूड़ा उठान व्यवस्था बेहतर होगी। मौजूदा समय में 90 टाटा ऐस वाहन हैं, जिसके जरिये कूड़ा उठान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें