फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से जमे कर्मचारियों के होंगे तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रोडवेज में 10 साल से कार्यालय में एक ही कुर्सी पर जमे कर्मचारियों के तबादले होंगे। इसके अलावा कार्यालय के अंदर कार्य करने वाले कर्मियों का पटल परिवर्तन हर तीन वर्ष में अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लेकर परिवहन निगम महाप्रबंधक संचालन ने मंगलवार को सभी संभागीय अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने 25 जून तक कार्यालय के अंदर पटल परिवर्तन की कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक प्रशासन निधि यादव की ओर से जारी आदेश के अनुसार कार्यालय के अंदर पटल परिवर्तन हर तीन वर्ष में अनिवार्य किया जाएगा। इसके अलावा अपवादिक मामलों में मुख्यालय से अनुमति लेकर पटल पर कर्मचारी को पांच वर्ष तक रखा जा सकेगा। कार्यालय सहायकों, मुख्य लिपिक, वरिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ लिपिक आदि का स्थानांतरण एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में 10 साल में हर हाल में किया जाएगा। इसके अलावा मंडलीय कार्यालय और डिपो में कई कर्मचारी वर्षों से एक ही पटल पर तैनात हैं। जो चिंताजनक है। महाप्रबंधक प्रशासन निधि यादव ने बताया कि सभी मंडलीय प्रबंधक और सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। 25 जून तक कार्यालय के अंदर पटल परिवर्तन की कार्रवाई कर रिपोर्ट तलब की गई है। आदेश का पालन करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें