फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आज भी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मंगलवार को भी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। कुछ मैदानी इलाकों में 70 किमी तक की गति से आंधी आ सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान है। अधिकांश इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य के लगभग सभी पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। दूसरी ओर मैदानी इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलेगी। आंधी की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। दून में भी बादल छाये रहने, बारिश और तेज रफ्तार आंधी के आसार हैं। बारिश और आंधी से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें