फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 से 15 दिनों तक नहीं चलेगी जनता एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से लखनऊ व बरेली में ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने की वजह से देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस का संचालन 26 जून से 10 जुलाई तक नहीं होगा। इसके अलावा अन्य 45 ट्रेनों का भी संचालन प्रभावित रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने की वजह से दून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस का संचालन 26 जून से 10 जुलाई तक नहीं होगा। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल में सहारनपुर, हरिद्वार, बरेली, मुरादाबाद समेत कई स्टेशनों से संचालित या फिर मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली 45 ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

रंग बिरंगी होंगी बेंच व कुर्सियां
दून, मुरादाबाद, रुड़की, हरिद्वार, बरेली, नजीजाबाद समेत मंडल के सभी रेलवे स्टेशनाें लगायी गई लकड़ी की बेंच व कुर्सियां रंग बिरंगी नजर आएंगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि योजना के पहले चरण में ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर काम होगा। इन कुर्सियों को रंगीन बनाने में युवा कलाकारों, निजी संस्थाओं और स्कूली बच्चोें की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेेनों में अतिरिक्त कोच लगाने को लिखा पत्र
यात्रा सीजन के दौरान ट्रेनों में सीट की भारी मारामारी को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की कवायद शुरू की गई है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, बरेली, मुरादाबाद, से संचालित होने वाली या फिर मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में इन दिनों सीट को लेकर जबरदस्त मारामारी है। ट्रेनों में आरक्षण प्रतीक्षा सूची 250 पार हो रही है। ऐसे में यात्री यात्रा निरस्त करते हैं या फिर उन्हें बेहद विपरीत परिस्थितियों में सफर करना पड़ता है। टिकट निरस्त कराने की स्थिति में रेलवे को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें