ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
‘हम’ संस्था की ओर से नारी निकेतन की संवासिनियों को कानों और गले की रनसअप बनाना, चूड़ियां बनाना, रंगोली के साथ ही अब संगीत, नृत्य, नाटक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 30 संवासिनियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि ‘हम’ संस्था के सहयोग से सोमवार से संवासिनियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रतिदिन संस्थान की ट्रेनर संवासिनियों को प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षण सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण के लिए 20 संवासिनियों का चयन किया गया है।
निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश
नारी निकेतन में तमाम अनियमितताओं के बाद व्यवस्थाओं में सुधार के लिए शासन प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे है। निदेशक योगेंद्र यादव ने सोमवार को नारी निकेतन, बाल संप्रेक्षण गृह और शिशु निकेतन में 80 लाख की लागत से चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माण पूरा होने के बाद संवासिनियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा।