फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान में शिकायतों का अंबार, आंकड़ा 400 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गर्मियों में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के जल संस्थान के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। शहर के आधा दर्जन से अधिक इलाकों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान के हेल्पलाइन के नंबर पर भी शिकायतों की संख्या 400 के पार पहुंच चुकी है। बावजूद जल संस्थान कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है। हालांकि जल संस्थान 135 शिकायतें दूर करने का दावे कर रहा है।
गर्मियों में पेयजल किल्लत से निपटने के लिए जल संस्थान की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसमें प्रदेशभर के लोग पेयजल संबंधित समस्या के संबंध में शिकायत करते हैं। दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान के कार्यालय में बनाए हेल्पलाइन सेंटर में सोमवार तक शिकायतों का आंकड़ा 400 के पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन

राजपुर निवासी रमेश कुमार का आरोप है कि बीते 15 जून को पानी न आने के संबंध में ऑनलाइन शिकायत की थी, लेकिन अभीतक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। राजपुर निवासी सोहन सिंह ने बताया कि दो दिन पहले पानी न आने की शिकायत फोन पर की थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। वृंदावन कॉलोनी, माजरामाफी के निवासी राहुल के अनुसार क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल किल्लत है। लगातार बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

---
गर्मियों के दिनों में शिकायतों का आंकड़ा बढ़ जाता है। विभाग की ओर से सभी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए काम किया जा रहा है। एक शिकायत के निस्तारण के लिए दो से तीन दिन लगते हैं। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-यशबीर सिंह मल्ल, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें