फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशु कंस्ट्रक्शन समेत पांच बिल्डरों पर तीन करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटिरी अथॉरिटी (रेरा) ने कई बार आदेश के बाद भी जुर्माना जमा नहीं कराने पर निशु कंस्ट्रक्शन समेत पांच बिल्डरों पर करीब तीन करोड़ का जुर्माना लगाया है। जिन अन्य बिल्डरों पर जुर्माना लगा है, उनमें रेसिजोन, एलायंस कंस्ट्रक्शन, सामिया बिल्डर और एमएनटी बिल्डकॉन शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य मामले में रुड़की में अवैध प्लाटिंग के मामले में कॉलोनाइजर पर 15 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

बता दें रुड़की में निशु कंस्ट्रक्शन के हेरिटेज एवेन्यू परियोजना के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। निवेशकों का आरोप था कि बिल्डर समयसीमा के बाद भी कब्जा नहीं दे रहे हैं। इस पर रेरा ने बीती मई में बिल्डर को निवेशकों को धनराशि ब्याज के साथ लौटाने के आदेश दिए थे। रेरा अध्यक्ष विष्णु कुमार ने बताया कि मई में बिल्डर को 20 लाख रुपये जुर्माना जमा कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन बिल्डर ने धनराशि जमा नहीं कराई। इस पर निशु कंस्ट्रक्शन पर एक करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा देहरादून स्थित एमएनटी बिल्डकॉन की व्यवसायिक परियोजना के तहत निवेशकों को तय समय पर कब्जा नहीं देने के मामले में बिल्डर पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बीती मई में भी एमएनटी बिल्डकॉन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। एमएनटी बिल्डकॉन ने वर्ष 2015 में कब्जा देने का वायदा किया था। इसके अलावा रेसिजोन बिल्डर, सामिया बिल्डर, एलायंस कंस्ट्रक्शन पर 20-20 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। एक अन्य मामले में रेरा ने रुड़की में जहीर पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें