फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज डॉक्टर हड़ताल पर, 24 घंटे बंद रहेंगे 600 नर्सिंग होम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से हिंसा के विरोध में और सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर जिले के डॉक्टर आज (सोमवार) 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान जनपद के लगभग 600 छोटे-बड़े नर्सिंगहोम सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आह्वान पर की जाने वाली इस हड़ताल में सरकारी डॉक्टर भी सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार करेंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लंबे समय से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग कर रहा है। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से हुई हिंसा के बाद एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों ने देशभर में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में तीन दिन पहले देहरादून में भी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया था। उसके बाद अगली रणनीति के तहत सोमवार को बड़ा आंदोलन होगा। इस संबंध में आईएमए देहरादून शाखा के अध्यक्ष डॉ. संजय गोयल ने बताया कि जिले में लगभग 2000 डॉक्टरों ने 24 घंटे के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। साथ ही विभिन्न जगह डॉक्टर प्रदर्शन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि देश में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए एक कानून होना चाहिए। वर्तमान में बहुत से कानून हैं, लेकिन उनमें सुरक्षा का कोई कानून ही नहीं है। अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ और अभद्रता आदि डॉक्टरों के साथ होता है तो उसमें वे खुद यह सोचकर पीछे हट जाते हैं कि हंगामा करने वाले कहीं न कहीं बीमार के साथी हैं। अब यह ज्यादा हो रहा है। देशभर में डॉक्टरों के साथ घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इन स्थितियों में काम करना कठिन हो गया है। इसके लिए कानून जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हो सकता है आंदोलन
24 घंटे की हड़ताल के दौरान डॉक्टर अगले आंदोलन की रणनीति भी तय करेंगे। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि सरकारी डॉक्टर अभी दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे, लेकिन सोमवार को बैठक के बाद यह तय किया जाएगा कि आंदोलन का अगला स्वरूप क्या होगा? आंदोलन उग्र हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें