ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
क्लैट में ऑल इंडिया 26वीं रैंक हासिल करने वाली अदिति सेठ ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर तैयारी की और सफलता हासिल की। अदिति विधि के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करना चाहती हैं।
मूलरूप से गुजरात और दून में वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा अदिति सेठ ने 12वीं के बाद ही क्लैट देने की ठानी थी। अदिति ने गत वर्ष 95 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की थी। इसके बाद एक साल क्लैट की तैयारी की। तैयारी के दौरान अदिति ने सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। पढ़ाई पर फोकस किया। अदिति के पिता विश्वास सेठ और मां रैना सेठ गुजरात में उद्यमी हैं। अदिति के अनुसार इंगलिश और मैथ्स दोनों विषयों पर अच्छा कमांड था, लेकिन लॉ को बेहतर विकल्प के तौर पर चुना।
टॉपर टिप्स
-क्लैट की तैयारी के साथ ही करेंट अफेयर्स को प्रमुखता देना शुरू कर दें।
-पढ़ाई के दौरान अपनी जांच करते रहें। अपने कमियों को पहचानकर दूर करते रहें।
-जहां तक हो सके अपने स्ट्रांग प्वाइंट और वीक प्वाइंट को कहीं डायरी में अपडेट करते रहें। इससे रिविजन के समय आसानी होगी।
फुटबॉल खेलने का शौक
अदिति को फुटबॉल खेलने का शौक है। इसके अलावा अदिति को किताबें पढ़ने का भी शौक है। अदिति वेल्हम गर्ल्स में बिताए समये को मिस करती हैं।