फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा ‘लाइट एंड साउंड’ थियेटर का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी देहरादून डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमडीडीए) की ओर से इस महीने के अंत में राजपुर रोड स्थित पार्क में प्रदेश का पहला लाइट एंड साउंड थियेटर का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। करीब 10 दिनों के भीतर टेंडर कराकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पिछले वर्ष इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईटीडीसी) ने राजपुर रोड स्थित एमडीडीए पार्क का डीपीआर तैयार किया था। इसके तहत पार्क में लाइट और संगीत के जरिये दर्शकों को प्रदेश की धरोहरों से रूबरू कराने की योजना है। पार्क में रोजाना तीन शो चलाए जाएंगे, जिसमें लोगों को टिकट लेना होगा। टिकट की कीमत बाद में तय होगी। इस क्रम में एमडीडीए कार्यालय में पैन इंटेलीकॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं ट्राई कलर इंडिया कंपनी ने मंगलवार को अपना प्रेजेंटेशन दिया। दोनों ही कंपनियों ने देश के विभिन्न स्थानों पर लाइट एंड साउंड थियेटर बनाए ैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दोनों कंपनियों ने अपना प्रेजेंटेशन दे दिया है। आचार संहिता के चलते टेंडर कराने में देरी हुई। अब तेजी से इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। इस महीने के अंत तक लाइट एंड साउंड थियेटर का कार्य शुरू होने की संभावना है।
-आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें