फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में क्रिकेट संचालन को बनेगी नई समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य में क्रिकेट संचालन के लिए अब नई समिति का गठन होगा। मौजूदा क्रिकेट संचालन समिति में शामिल चारों खेल संघों के बीच समन्वय और एकजुटता न होने के चलते सीओए ने यह फैसला लिया है। उत्तराखंड में क्रिकेट गतिविधियों का संचालन कैसे होगा, इसके लिए बीसीसीआई की दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
पिछले साल सीओए (प्रशासकों की समिति) ने राज्य में क्रिकेट गतिविधियों के संचालन के लिए समिति का गठन किया था। समिति में चारों खेल संघों के पदाधिकारी और सरकार के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया था। प्रो. रत्नाकर शेट्टी के नेतृत्व में समिति ने पूरे साल क्रिकेट गतिविधियां संचालित की। बीती फरवरी में सीओए ने राज्य को पूर्ण मान्यता के मुद्दे पर बैठक आयोजित की, लेकिन चारों खेल संघों के बीच मतभिन्नता बनी रही। इसके बाद सीओए ने फेडरेशन या एडहॉक समिति बनाने का सुझाव दिया, जिसे भी खेल संघों ने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओए के अधिकृत मेल के जवाब में राज्य के एक खेल संघ ने एकजुट होकर काम करने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही सभी खेल संघों को जोड़कर बनाए जाने वाले फेडरेशन के गठन पर भी विरोध जताया है। इसको देखते हुए राज्य में क्रिकेट संचालन समिति के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सीओए ने पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ और सबा करीम की दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति उत्तराखंड के साथ ही चंडीगढ़ में भी क्रिकेट संचालन के लिए भविष्य की संभावनाओं और व्यवस्थाओं को लेकर फैसला लेगी। यह समिति 17 और 18 जून को उत्तराखंड का दौरा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें