फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी का एलान किया है। मंगलवार को प्रशिक्षित शिक्षामित्र महासंघ की बैठक आर्य समाज मंदिर में हुई। बैठक में शिक्षामित्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 20 जून तक मानदेय नहीं मिला तो इसके विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष खजान सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षामित्रों ने कहा कि प्रदेश के 1070 शिक्षामित्रों को पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे उन्हें भारी आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके लिए वे कई बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि टीईटी पास शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक में समायोजन का मसला भी पिछले दो वर्षों से अटका हुआ है। इस मसले को लेकर पूर्व में शिक्षामित्रों ने विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया था, लेकिन इसका भी कोई समाधान नहीं हुआ। इससे प्रदेश के प्रशिक्षित शिक्षामित्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महावीर सिंह चौहान, मातबर सिंह चौहान, मातबर सिंह राणा, पुष्पा राणा, पूर्णिमा चौहान, प्रमिला तोमर, कुंदन सिंह चौहान, गुलाब सिंह चौहान, सार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें