ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डीएवी पीजी कॉलेज में 15 जून से दोबारा बीए, बीएससी, बीकॉम के दाखिलों के लिए पंजीकरण शुरू होंगे। पहले एक जून से शुरुआत हुई थी लेकिन छात्र संगठनों के विरोध के चलते प्रक्रिया लटक गई थी। अब कॉलेज नए सिरे से शुरुआत करेगा, लेकिन दाखिले कब शुरू होंगे, इसका पता नहीं है।
डीएवी में छात्र संगठनों से वार्ता के बाद यह तय किया गया है कि ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण 15 जून से शुरू होंगे। 24 जून तक पंजीकरण पूर हो जाएंगे। इसके बाद 26 और 27 जून को छात्रों को अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने एक से 10 जुलाई तक दाखिलों की योजना तो बनाई है, लेकिन अभी ईडब्ल्यूएस आरक्षण की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं है। कॉलेज में 3815 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। इसके लिए अभी तक दो दिन में करीब 275 पंजीकरण हो चुके हैं।
इतनी सीटों पर मिलेगा दाखिला
बीए प्रथम सेमेस्टर : 1475 सीटें
बीएससी पीसीएम : 500 सीटें
बीएससी सीबीजेड : 430 सीटें
बीएससी पीएमएस/ईएमएस : 210 सीटें
बीकॉम : 1200 सीटें
यह है वेबसाइट : www.davpgcollege.in
---
कॉलेज में पंजीकरण दोबारा शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन अभी ईडब्ल्यूएस आरक्षण की वजह से दाखिलों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल एक से 10 जुलाई तक पंजीकरण करने की योजना बनाई है। उम्मीद है कि तब तक आरक्षण का भी पता चल जाएगा।
-डॉ. अजय सक्सेना, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज