फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारु के खिलाफ आरआर पाल की खराब शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

सातवीं हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बारु स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ आरआर पाल की टीम शुरुआती चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। पहले दिन बारु के 144 रन के जवाब में आरआर पाल के चार बल्लेबाज 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

बारु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 68 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाए। ओपनर आयुष देशवाल ने 40, सचिन सती ने 28 और विप्लव ने 20 रनों की पारी खेली। आरआर पाल के विकास ने तीन और अयान ने दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी आरआर पाल की टीम बारु के गेंदबाजों के आगे घुटने टेकने को मजबूर हो गई। आरआर पाल के चार बल्लेबाज 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। पहले दिन की समाप्ति पर विवेक जोशी चार और अर्नव रावत शूून्य रन बनाकर नाबाद लौटे। बारु के प्रांजल ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें