ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘अपना न्यूज आएगा’ में पौड़ी उत्तराखंड के अभिलाष थपलियाल दर्शकों को हंसाएंगे। धारावाहिक में पत्रकारिता के संघर्ष और महत्व को दर्शाया गया है। शो को लेकर अभिलाष बहुत उत्साहित हैं। फिलहाल धारावाहिक प्रसारित होने की तारीख अभी तय नहीं हो सकी है।
अभिलाष ने बताया कि धारावाहिक में कलाकार नए और रोचक अंदाज में देश-विदेश के साथ बॉलीवुड व अन्य खबरों को प्रस्तुत करेंगे। धारावाहिक का उद्देश्य पत्रकारिता के सच को लोगों तक पहुंचाना है। धरावाहिक में अभिलाष थपलियाल और छवि पांडेय ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा श्रुति सेठ, राजेश कुमार, बलराज सायल, अदिति भाटिया, बनवारी झोल, फ्लोरा सैनी, गौरव दुबे, केतन सिंह, करिश्मा शर्मा, जिया मुस्तफा, लिजा मलिक, राहुल सिंह, दिव्यांश द्विवेदी सहयोगी के रूप में हैं।