फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशमबाड़ा में 15 बीघा जमीन से ध्वस्त की अवैध प्लॉटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में शीशमबाड़ा में करीब 15 बीघा सरकारी जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की। छह घंटे चली कार्रवाई के तहत प्रशासन ने भूमाफियाओं की ओर से की गई सरहदबंदी को जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ा।
जानकारी के अनुसार एसडीएम कौस्तुभ मिश्र शनिवार सुबह नौ बजे राजस्व कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ शीशमबाड़ा पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर की गई सरहदबंदी को ध्वस्त किया गया, लेकिन प्रशासन की ओर से की गई इस कार्रवाई का किसी ने भी विरोध नहीं किया। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन को शीशमबाड़ा में ग्राम समाज की जमीन पर लंबे से अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिल रही थी। प्रशासन ने जांच के बाद अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई की और प्लॉटिंग को ध्वस्त करने के बाद जमीन ग्राम समाज के नियंत्रण में दे दी गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सरकारी जमीन पर इस तरह से किए गए अन्य अवैध कब्जों को भी चिह्नित किया जा रहा है। तहसीलदार प्रकाश शाह के मुताबिक कार्रवाई शनिवार सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक चली।
विज्ञापन

----
दो वर्ष पूर्व भी हुई थी कार्रवाई
शीशमबाड़ा में दो वर्ष पूर्व भी प्रशासन ने करीब 200 परिवारों की अवैध बस्ती पर कार्रवाई कर उसे ध्वस्त किया था। जबकि, इस बार प्रशासन की ओर से अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद से ही क्षेत्र में नदी और नालों के साथ ही अन्य सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण बढ़ा है।
विज्ञापन

----
पछवादून में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन का पूरा फोकस सरकारी जमीन से कब्जों को मुक्त कराना है। शीशमबाड़ा के बाद अब अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। - कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें