फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। चौहान क्लब की ओर से उभरेऊ में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को सात व्यक्ति कबड्डी के मुकाबले शुरू हुए, जिसमें ओपन वर्ग में दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जबकि खत वाइज वर्ग में 16 और गांव वाइज वर्ग में 49 टीमें शामिल हैं। शुक्रवार को उद्घाटन हरिद्वार के एसडीएम गोपाल चौहान और सूचना उप निदेशक कलम सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिताएं सिर्फ मैदान में दमखम दिखाने का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि इनसे सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। साथ ही खिलाड़ी एक दूसरे के दांव पेंच से खेल की बारीकियों को समझते हैं, जो उन्हें खेल के क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता के तहत पहला मुकाबला हरियाणा और हाजा के बीच संपन्न हुआ, जिसमें हरियाणा ने 30-20 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में बुलंदशहर ने उभरेेऊ को 25-15 के अंतर से हराया, जबकि मुजफ्फरनगर की टीम ने देव भूमि विकासनगर को 34-22 के अंतर से हराया। ओपन प्रतियोगिता और खत वाइज प्रतियोगिता में टॉप पर रहने वाली टीमें फाइनल के लिए आपस में भिड़ेंगी। गांव वाइज कबड्डी प्रतियोगिता का अभी तीसरा राउंड चल रहा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजक समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, बारू सिंह, अतर सिंह, चतर सिंह, कल्याण सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें