ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
दून इंटरनेशनल स्कूल रिवर साइड मैदान पर चल रहे अंडर-13 सैफ्रॉन लीफ वरदान चैंपियन ट्राफी 2019 में शुक्रवार को रामराज क्रिकेट एकेडमी (आरसीए) ने नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से पराजित किया। वहीं, जीएसआर की टीम ने डीबीसीए को 101 रन से शिकस्त दी।
पहला मुकाबला नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी और रामराज क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 28 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आदित्य ने 14 रनों की पारी खेली। रामराज क्रिकेट एकेडमी के लिए चंद्रमोहन और हिमांशु ने चार-चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामराज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने चार ओवर में एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। चंद्रमोहन ने 9 और कमलेश ने 6 रन बनाए। वहीं, दूसरा मैच जीएसआर और डीबीसीए के बीच हुआ। जीएसआर ने 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाए। डीबीसीए के लिए अंशुल ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। जवाब में डीबीसीए की टीम 65 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह जीएसआर ने 101 रन से मैच जीत लिया।
---
सोशल बलूनी स्कूल जीता
देहरादून। सातवें हॉट वेदर अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सोशल बलूनी स्कूल की टीम ने सुपरनोवा टीम को 113 रन से पराजित कर दिया। सोशल बलूनी की टीम ने 50 ओवर में 215 रन बनाए। जबकि, सुपरनोवा की टीम महज 100 रन ही बना सकी।