फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही चकराता में उमड़ने लगे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

चकराता। मैदानों में उमस भरी गर्मी बढ़ने से चकराता व आसपास के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं। जून के पहले सप्ताह में बुधेर व मोइला टॉप सहित जौनसार बावर के रमणीक स्थलों पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। वहीं, पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर होटल व्यवसायियों और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
चकराता, टाइगर फॉल, लोखंडी, नागथात, खडंबा, बुधेर, मोइला टॉप, बैराटखाई आदि क्षेत्र में हर तरफ प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के साथ ही मैदानों में तन को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने से चकराता और आसपास के क्षेत्र में इन दिनों पर्यटक पहुंचने लगे हैं, जिससे छावनी बाजार में चहल-पहल बढ़ने के साथ ही पर्यटक स्थल भी गुलजार होने लगे हैं। वहीं चकराता के होटलों की बुकिंग तेज होने पर व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं। पर्यटक इस बार छानी चुरानी के कॉटेज में भी काफी संख्या में ठहर रहे हैं। बृहस्पतिवार को यहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने न केवल प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया, बल्कि बुरांस के शर्बत का भी मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक रमन कुमार, सुशांत सिंह, विमल घोष, अश्वनी कुमार, सुभाष जोशी, दिनेश, रिंकी बजाज ने कहा कि चकराता क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य मन को लुभाने के साथ ही आध्यात्मिक शांति देने वाला है। होटल स्वामी दिनेश चांदना, बिटटू चौहान, अमित जोशी, राजीव जैन, सुरेश वर्मा, रोहन राणा आदि का कहना है कि गर्मी के सीजन की इस बार अच्छी शुरुआत हुई है। कहा कि पर्यटकों के बढ़ने से काफी दिनों से ठंडे पड़े व्यापार में तेजी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें