ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एनएचपीसी ऊर्जा मंत्रालय के निदेशक भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि प्रदेश सरकार को वाल्मीकि समाज के रोजगार पर ध्यान देने की जरूरत है। वह बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित हिंदी भवन मेें आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान वाल्मीकि समाज को स्थानीय निकायों समेत सभी विभागों में स्थाई व्यक्ति रखने, सफाई कार्य में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, जाति प्रमाणपत्र प्रक्रिया सरल करने, मलिन बस्तियों के नियमितीकरण, अनुसूचित जाति के विभिन्न विभागों में रिक्त (बैकलॉग) पदों पर नियुक्तियां आदि की मांग उठाई गई। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। कार्यकारिणी में धर्मपाल घाघट को मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राजेश राजौरिया को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया। विशाल प्रदेश प्रमुख महामंत्री, राकेश सिलेलान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद देशबंधु वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमर बेनीवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, नीरज नागलिया प्रदेश महामंत्री को बनाने की घोषणा की गई। इसके अलावा सुनील राजौरिया, सोनू गहलोत, विशाल भारती, अनिल खजुवाल, राजीव राजौरी, विनोद महार, अशोक और सुभाष चंद्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष, आशीष व विनोद घाघट को प्रदेश प्रवक्ता, राजीव गौडियाल, प्रदीप घाघट, सुनील कांगडा, वेद प्रकाश, मनोज खैरवाल, रामकुमार चोटाला, कमल कुमार, किशोर, हरीश सिसौदिया, सुरेंद्र घाघट को प्रदेश सचिव बनाया गया। इसके अलावा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी भी घोषित की गई। इसमें मदन वाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष व जितेंद्र राजौरी को प्रदेश महामंत्री चुना गया। शेष कार्यकारिणी की घोषणा बाद में होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक पूर्व डीएसपी जगराम सिंह और मुख्य सलाहकार सोमचंद्र छाछर को बनाया। मोर्चा की महिला इकाई का भी गठन हुआ। इसमें शीतल राजौरी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ओपी सिसौदिया, जयपाल वाल्मीकि, राजेंद्र केसला, अरुण चौहान, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।