फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहोत्सव और पुरखों की याद में लगाएं पौधे : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहोत्सव और पुरखों की याद में लगाएं पौधे : रावत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नदियों को साफ सुथरा बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में कारगी चौक के पास बिंदाल नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने खुद सफाई कर लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि राजधानी को साफ सुथरा बनाने में प्रत्येक व्यक्ति आगे आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कूड़ा करकट उठाने वाली अत्याधुनिक मशीन जटायु को शहरवासियों को समर्पित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान पर खासा जोर है। स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम से लोगों में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से जागरुकता बढ़ी है। कहा कि यदि पर्यावरण संरक्षित करना है तो हरेक व्यक्ति को बारिश के दौरान कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। महज सरकारी तंत्र के भरोसे पर्यावरण की रक्षा नहीं की जा सकती है। पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को हमें अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों ने अपील करते हुए विवाहोत्सव व अपने पुरखों की याद में पौधारोपण की परंपरा को हमें जीवित रखना होगा। रिस्पना, बिंदाल, कोसी व अन्य नदियों के संरक्षण के लिए सरकार प्रयासरत है। ‘रिवर फ्रंट डेवलपमेंट’ के तहत इन नदियों पर कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान व पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग आवश्यक है। आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा, पानी व पर्यावरण देने के लिए हमें पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में विशेष प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, मेयर सुनील उनियाल गामा, शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली, मंडलायुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, एसएसपी निवेदिता कुकरेती समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें