ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने ऊर्जा निगम में खाली पदों को भरने एवं पदोन्नति कोटा बढ़ाने सहित विभिन्न लंबित मांगों के निस्तारण की मांग की है। सोमवार को एसोसिएशन ने मांगों को लेकर लखवाड़ व्यासी परियोजना के अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल एवं यमुना वैली के महाप्रबंधक विपिन बिहारी सिंघल के माध्यम से मुख्यमंत्री व निगम के तीनों प्रबंध निदेशकों को ज्ञापन भेजा।
एसोसिएशन ने कहा कि निगम में कई पद वर्षों से खाली पड़े हुए हैं। काम के दबाव को देखते हुए इन पदों को जल्द भरा जाए। वहीं तीनों निगमों में अवर अभियंता का पदोन्नति कोटा 40 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाए। जबकि 4600 वेतनमान को 2009 से लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में इंजीनियर अनुराग वर्मा, हंसराज सैनी, विनीत सैनी, अरविंद बहुगुणा, भानु जोशी, सुशील टम्टा, नीतू, ऋतु, राजेश कुमार, संतोष, अरुण कुमार, उमाशंकर, उदयन चौहान, संदीप कुमार, पंकज पंवार, रेनू तोमर, रिंकी तोमर, अतर सिंह, अमित बहुगुणा, राजेश बहुगुणा, संजीव आर्य, स्वतंत्र कुमार आदि शामिल रहे।