फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवां हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट पांच से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सोनाक्षी स्पोर्ट्स की ओर से सातवां हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट पांच से 16 जून तक कराया जाएगा। निंबस क्रिकेट एकेडमी झाझरा में होने वाले टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

संस्था सचिव रविंद्र सिंह नेगी ने रविवार को प्रेस क्लब में मीडिया को बताया कि लीग कम नॉकआउट पर होने वाले टूर्नामेंट में दो पूल में टीमों को बांटा गया है। हर पूल से दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। लीग मुकाबले 50-50 ओवर के होंगे। सेमीफाइनल व फाइनल मैच दो दिवसीय होंगे। विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देने के अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर को भी पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ये टीमें करेंगी प्रतिभाग
पूल ए- दून डिफेंस क्रिकेट एकेडमी, बारू क्रिकेट एकेडमी, दून स्टार क्रिकेट एकेडमी
पूल बी- सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी, सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें