फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने पार्षदों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम की सोमवार को होने वाली दूसरी बोर्ड बैठक से पहले मेयर सुनील उनियाल गामा ने भाजपा पार्षदों के साथ बैठक कर अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान मेयर पा पार्षदों से समस्याएं पूछकर समाधान का आश्वासन दिया।
बता दें, पहली बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्षदों के अलावा भाजपा पार्षदों ने काफी हंगामा किया था। इस तरह की नौबत न आए। इसके लिए मेयर गामा ने पार्षदों के साथ बैठक कर उनका मन टटोलने का प्रयास किया। राजपुर रोड स्थित एक होटल में मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल एवं राजपुर विधायक खजानदास की मौजूदगी में भाजपा पार्षदों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान मेयर ने पार्षदों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। मेयर ने कहा कि बोर्ड बैठक में हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, राजपुर विधायक खजानदास ने भी विचार रखे। बैठक में पार्षद अमिता सिंह, अजय सिंघल, सतीश कश्यप, नंदनी शर्मा, भूपेंद्र कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुईं निर्दलीय सांसद
कौलागढ़ वार्ड की निर्दलीय पार्षद सुमेधा गुरुंग ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। इससे पहले वह कांग्रेस में शामिल हुई थीं। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि वह काफी समय से भाजपा में शामिल होना चाहती थीं। उनके शामिल होने से बोर्ड और मजबूत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें