फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों ऊर्जा निगमों के अभियंताओं का आंदोलन चार जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों ऊर्जा निगमों के अभियंताओं का आंदोलन चार जून से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पिटकुल, यूजेवीएनएल और यूपीसीएल में तैनात अवर अभियंताओं को ग्रेड वेतन 4800 दिए जाने, अवर अभियंता से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति कोटा 58.33 फीसदी किए जाने, एसीपी में 9, 14, 19 वर्ष की पूर्ववत व्यवस्था को बहाल किए जाने व 30 सितंबर 2015 तक सेवा में आए अभियंताओं को जीपीएफ की सुविधा दिए जाने जैसी कई मांगोें को लेकर अभियंताओं ने नए सिरे से आंदोलन कर दिया है। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से संगठन भवन माजरा में हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चार से लेकर 24 जून तक अलग अलग चरणों में आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियोें के बीच सहमति बनी कि चार जून को तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। चार जून से जनजागरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। चार जून को ही अधीक्षण अभियंता व उपमहाप्रबंधक के माध्यम से तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को ज्ञापन देने के साथ ही फैक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, सचिव ऊर्जा को ज्ञापन भेजा जाएगा। आंदोलन के अगले चरण में 10 जून को मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक के माध्यम से तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को ज्ञापन भेजा जाएगा। 20 जून को यूजेवीएन मुख्यालय उज्ज्वल पर सुबह 11 से एक बजे तक सांकेतिक सत्याग्रह, 24 जून को यूपीसीएल मुख्यालय में सांकेतिक सत्याग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष जीएन कोठियाल ने कहा कि एसोसिएशन लगातार मांगों के समर्थन में तीनों निगमों के प्रबंधन से वार्ता करता रहा है। यूपीसीएल में अवर अभियंता से सहायक अभियंता के पदों पर लंबे समय से डीपीसी एवं प्रोन्नति नहीं हो रही है। फील्ड मेें तैनात अवर अभियंता एवं सहायक अभियंताओं के पास दोहरे दायित्व होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। केंद्रीय महासचिव जेसी पंत ने कहा कि अभियंताओं से जुड़ी मांगों को लगातार उठाया जा रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें