फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने चित्रों में भरे फील्ड मार्शल चेटवुड के जीवन के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के कैडेटों ने शुक्रवार को वर्ष 1930 में आर्मी चीफ फील्ड मार्शल रहे फिलिप वॉलहाउस चेटवुड के जीवन को पेंटिंग व स्कैच से उकेरा। आईएमए में लगाई गई प्रदर्शनी को चेटवुड की 150वीं पर समर्पित की गई।
विज्ञापन

चेटवुड बिल्डिंग में द एंड ऑफ टर्म इंडोर क्लब एग्जीबीशन का शुभारंभ आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा की पत्नी अनिता झा ने किया। इस प्रदर्शनी में कैडेटों ने पेटिंग प्रदर्शनी में अपने हुनर दिखाए। इनमें से ज्यादातर पेंटिंग और स्कैच वर्ष 1930 में आर्मी चीफ फील्ड मार्शल फिलिप वॉलहाउस चेटवुड के जीवन पर आधारित थे। इसके अलावा कुछ कैडेटों ने फोटोग्राफी के माध्यम से देश के विभिन्न हालातों को दर्शाया। इसके अलावा ऑयल और चारकॉल पेंटिंग व स्कैच काफी सराहनीय रहे। फोटोग्राफी क्लब ने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में भी अपना हुनर दिखाया। कंप्यूटर क्लब ने टेक्निकल फील्ड की जानकारी दी। इस अवसर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें