फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और बंगलूरू ने जीते उद्घाटन मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन की बालिका सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली और बंगलूरू ने अपने-अपने वर्ग का उद्घाटन मुकाबला जीतकर शानदार शुरुआत की। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संभाग की देशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय एफआरआई में हुआ। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी मनीष मैठाणी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में दिल्ली ने पटना को 1-0, भोपाल ने चेन्नई को 1-0, जयपुर ने आगरा को 1-0 और मुंबई ने बंगलूरू को 2-0 से शिकस्त दी। इस अवसर पर विनोद कुमार पांडेय, विवेकानंद बहुखंडी, ताजुद्दीन शेख, नीता खुराना, अलका गुप्ता, तारा जोशी, राजेश कुकरेती, डीएम लखेड़ा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी में ब्रिगेडियर राजवीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बंगलूरू ने लखनऊ को 2-0, देहरादून ने रांची को 2-0, मुंबई ने एर्नाकुलम को 3-1, दिल्ली ने पटना को 7-0, तिनसुकिया ने चेन्नई को 6-0 और आगरा ने चंडीगढ़ को 2-0 से शिकस्त दी। हैदराबाद और जयपुर के बीच मुकाबला गोलरहित ड्रा रहा। इस अवसर पर ज्योति पांडेय, कैप्टन आल्बिन आगस्टिन, विनोद कुमार, मिकी खुल्बे, एके मौर्या, केके काला, मोनिका नेगी, सर्वेश अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें