फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। नीट के एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड निर्धारित तारीख 15 मई से करीब 13 दिन बाद जारी हुए हैं।
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट का आयोजन देशभर में 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून को कराया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ ही फोटोयुक्त ओरिजनल आईडी जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि में से कोई साथ लेकर जरूर जाएं।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड
-सबसे पहले एनटीए नेट की वेबसाइट www.ntanet.nic.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर व्यू एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
-एक नया पेज खुलेगा। इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें। इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
-आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसके डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें।
डायबिटिक अभ्यर्थियों को राहत
यूजीसी नेट परीक्षा में डायबिटीज से पीड़ित अभ्यर्थियों को राहत दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी अपने साथ केला, शुगर टेबलेट, संतरा, सेब और पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जा सकते हैं। चॉकलेट, कैंडी या सैंडविच जैसा पैक्ड खाना ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

300 अंकों की होगी परीक्षा
असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें पहला पेपर 100 अंकों का होगा। इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर के लिए तीन-तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें